Thursday, 31 May 2012

तुम खुदा,हम सुधा !




एक 

तुम 
लिखते हो जब भी कुछ 
लगता है 
खुद को 
समझ बैठे हो 
समाज का खुदा. 

दो 

तुम
लिखती हो
जब भी कुछ
समझ बैठती हो
स्वयं को
समाज की सुधा.

३१/०५/२०१२/ रात्रि ९.२४./ नई दिल्ली

तीन 

तुम 
लिखती हो जो कुछ भी लोग तुम पर फ़िदा हो जाते हैं...
मैं 
लिखता हूँ,जब भी कुछ 
लोग जुदा-जुदा दिखते हैं...

31/05/2012/12.23 PM


चार 
हम 
काठ थे
तुम
लोहार थे
अंतर बस इतना था
मुझमे और तुझमें
तुम 
गढ़ते गए
हम बनते गए
तुम 
बिगड़ते गए
हम 
सवंरते गए ...!
इसमें अंतर इतना था 
तुम 
'राज्य' के 'पाल' थे 
हम जन के ...

२९/०५/२०१२/नई दिल्ली.

Wednesday, 30 May 2012

इन्डियन काफी हॉउस: टूटते टेबल,छीजते विचार !

एक समय था जब इन्डियन काफी हॉउस के इन्हीं टेबलों पर लोग काफी की चुस्कियां लिए करते थे.
साहित्य-संस्कृति,देश-समाज पर चिंतन-मनन करते थे.
इन बहसबाज चिंतकों के विचार देश के कोने-कोने में जाते.अब समय बदल गया है.
वहीँ काफी हॉउस है.नाम वहीँ है.जगह वहीँ है.टेबल वहीँ है.कुछ लोग अब भी आते हैं,
लेकिन लगता है अब काफी और विचार दोनों टेबल के नीचे गिरते जा रहे हैं.
इन विचारों में अब टेबल से दूर जाने की क्षमता नहीं रही.
कम से कम यह टेबल तो यहीं गवाही दे रहा है...
पता नहीं यह किस क्षरण के श्रेणी में आएगा...
विस्तार से तो वहीँ लोग बताएँगे,जो काफी हॉउस को नजदीक से जानते हैं...



टेबल बना गवाह ...
टेबल बना गवाह

वर की तलाश में घर भर



जब भी आती हूँ घर  
वर की तलाश में लग जाता है घर भर
आजकल
मेरे लिए लड़का देखा जा रहा है
लगन का सीजन जो चल रहा है
माता-पिता मौन हैं
वे देखना चाहते हैं
मुझे
छूते हुए शिखर को
मेरे
भाई-भौजाई परेशान हैं
रोज एक नया लड़का
खोज लाते हैं
खिलौने की तरह
कहते हैं
इसे पसंद करो
उसे पसंद करो
पहला वाला डाक्टर है
दूसरा वाला इंजीनियर  
तीसरा वाला लेक्चरर है
चौथा वाला बिजनेसमैन
बड़े अच्छे स्वाभाव हैं सबके  
एक दम
पुरुषोत्तम राम की तरह
ताजिंदगी सुख देंगे
मैं
सभी को नीचे से ऊपर तक देखती हूँ
फिर बोलती हूँ
थोड़ा वक़्त चाहिए
जिंदगी भर के फैसले का सवाल है
भाई बोलते हैं
कब तक सोचने का बहाना करती रहोगी
तुमें
सोचते–सोचते बीत गए ११ साल  
अब २९ की हो चली हो
किसी को तो हाँ कह दो
इतने अच्छे रिश्ते बार-बार नहीं आते
मैं
जानती हूँ
अपने भाइयों की खूबी
वे  
देखना चाहते हैं
मेरी मांग में
एक किलो सिंदूर
और
गले में मंगल सूत्र का बंधा पट्टा   
और भाभियाँ
वहीँ तो लिखती हैं
इस षड़यंत्र की पटकथा
कितनी मजबूर होती है
एक लड़की
जब करना होता है
उसे मनचाहे
जीवन साथी का चुनाव
अपने ही हो जाते हैं पराये
जब फैसला न हो उनके अनुकूल
देते हैं दुहाई
इज्ज़त और मर्यादा का
मूल्यों और परम्पराओं का
रौंद देते हैं
अपने ही पैरों तले
खुद के बगिया का फुल
इस बार
फिर बच निकली हूँ
एक अवसर और मांगी हूँ
माँ और पिता से
भाई फिर नाराज़ हैं
भाभियाँ बैठी हैं
कोप भवन में
मैं
निकल पड़ी हूँ
एक बार फिर
खुले गगन में 


रमेश यादव
सृजन /१८ /05/२०१२/वाराणसी /सतीश का कमरा    

मैं एक दरवाजा हूँ !

मैं
एक दरवाजा हूँ 
तुम्हारे सभ्यता/संस्कृति /संस्कार /परम्परा/मूल्य/आदर्श और सिद्धांत का
मैं
खुलता हूँ
तुम्हारे
घर/गाँव /जिले /प्रदेश /देश
और      
तुम्हारे जीवन में
अब मैं जर्जर हो रहा हूँ 
मुझे बचाओ 
हवा /पानी /धूप और उम्र से नहीं 
उनसे जो मुझे बंद कर रहे हैं 
और खोल रहे हैं 
उनके लिए
जो तुम्हारे
आज़ादी को सदियों बंधक बना के रखे
मेरी हिफाज़त करो
उनसे नहीं
अपनों से....

रमेश यादव
सृजन/6/05/2012/बनारस/ सतीश का कमरा 

Monday, 28 May 2012

'मैं' को 'हम' में बदल दो !

शब्द 
क्या हैं ? 
मेरे दुश्मन हैं 
आजकल 
मुझे 
सोने नहीं देते 
बेचैन किये रहते हैं 
मैं 
परेशां हूँ
शब्दों के आहट से 
उनके दस्तक से 
चिंतित हूँ शब्दों के समावेश से
अंकुरित होते शब्दों से
आकार लेते शब्दों से
कहाँ भागूं,कैसे भांगू
घिरा हूँ
मैं
शब्दों से
आगे से,पीछे से
अंदर से बाहर से
मन से,मस्तिष्क से
दिल से दिमाग से
चिल्लाता हूँ
मैं
करता हूँ पुकार
छोड़ दो
मुझे
करो
मेरा उद्धार,उपकार
मैं
'मैं' हूँ
हो सके तो
मुझे 'हम में बदल दो
नहीं भूलूँ'गा
तुम्हारा
अहसान ........

रमेश यादव / 26 मई,2012/9.36 पूर्वाहन. वाराणसी,सतीश के कमरे से.

दादी स्त्रीवादी है या वंशवादी ....?

एक 


एक माँ के लिए बेटा-बेटी बराबर है,लेकिन वंशवादी पति को क्या चाहिए ...? 
ऐसे मामलों में दादी अपने बेटे के पक्ष में खड़ी दिखाती है. 
यहाँ दादी स्त्रीवादी है या वंशवादी ....?
कितना निर्मम और निरंकुश रहा होगा और है वंश चलने की परम्परा ....
सन्दर्भ के लिए देखिये -कलर्स पर 'मधुबाला'


दो 

पहले गाँव में कुछ एक महिलाएं होती थीं,जो गर्भवती महिला के चाल और पेट के आकार को देख-नाप कर बता देती थीं कि लड़की होगी या लड़का.
आज यह जगह मशीन ने ले ली है.लेकिन तब की महिला और आज के मशीन में एक बुनियादी फर्क है .यदि उस महिला को आभास होता कि बेटी पैदा होने की स्थिति में गर्भवती माँ मार दी जायेगी तो वह वही बताती,जिससे उसकी जान बच जाये.आमतौर पर.
यहीं अंतर है मानव और मशीन में... 
सन्दर्भ के लिए देखिये -कलर्स पर 'मधुबाला'


दादी स्त्रीवादी है या वंशवादी ....?

एक 


एक माँ के लिए बेटा-बेटी बराबर है,लेकिन वंशवादी पति को क्या चाहिए ...? 
ऐसे मामलों में दादी अपने बेटे के पक्ष में खड़ी दिखाती है. 
यहाँ दादी स्त्रीवादी है या वंशवादी ....?
कितना निर्मम और निरंकुश रहा होगा और है वंश चलने की परम्परा ....
सन्दर्भ के लिए देखिये -कलर्स पर 'मधुबाला'


दो 

पहले गाँव में कुछ एक महिलाएं होती थीं,जो गर्भवती महिला के चाल और पेट के आकार को देख-नाप कर बता देती थीं कि लड़की होगी या लड़का.
आज यह जगह मशीन ने ले ली है.लेकिन तब की महिला और आज के मशीन में एक बुनियादी फर्क है .यदि उस महिला को आभास होता कि बेटी पैदा होने की स्थिति में गर्भवती माँ मार दी जायेगी तो वह वही बताती,जिससे उसकी जान बच जाये.आमतौर पर.
यहीं अंतर है मानव और मशीन में... 
सन्दर्भ के लिए देखिये -कलर्स पर 'मधुबाला'